भारत विकास परिषद की पहल पर विद्यालय में लगा नेत्र जांच शिविर, छात्र सहित 300 लोगों की हुई जांच
मोतिहारी। भारत विकास परिषद शाखा सुंदरम की ओर से बसवरिया मध्य विद्यालय में आई कैंप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं शाखा अध्यक्ष पुण्यदेव प्रसाद यादव ने भारत विकास परिषद के कार्यों से बच्चों को परिचित कराया।
इस अवसर पर को-ऑर्डिनेटर डॉ. कमलेश कुमार ने बच्चों के आंख से संबंधित जरूरी बातों को रखा, बताया कि हम चार दिवारी के अंदर ही रह जाते हैं। बच्चे आजकल खेल रहे हैं, उनका खेल स्क्रीन तक ही सीमित रह गया है। जिस वजह से बच्चों में आंखों की परेशानियां ज्यादा बढ़ गई है। बसवरिया गांव के भी बहुत सारे लोग जिनका आंख जांच किया गया, उसमें मोतियाबिंद से संबंधित भी बीमारी देखने को मिला।
शिविर के तहत बच्चे, पुरुष तथा महिला को मिलाकर करीब 300 लोगों की जांच की गई। महिला सहभागिता डॉ. मनीषा प्रसाद आर्या ने बच्चियों के लिए अपनी सहानुभूति जताई और कहां कि महिलाओं की हर मजबूती के लिए अपनी सेवा देने के लिए तैयार हूं।
उक्त अवसर पर शाखा अध्यक्ष पुण्यदेव प्रसाद यादव, सचिव नीरू तिवारी, सेवा के संयोजक डॉ. कमलेश कुमार, पर्यावरण संयोजक मधुलिका राय, महिला सहभागिता डॉ मनीषा प्रसाद आर्या तथा नए सदस्य रतिश रंजन श्रीवास्तव एवं विद्यालय की सभी शिक्षक गण एवं बच्चों ने उपस्थिति निभाई। जानकारी हमें मीडिया प्रभारी डॉक्टर मनीषा प्रसाद आर्या ने दी है।

