शहर के प्रत्येक वार्ड में बेहतर एवं सुरक्षित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करना बड़ी जिम्मेदारीःमेयर

शहर के प्रत्येक वार्ड में बेहतर एवं सुरक्षित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करना बड़ी जिम्मेदारीःमेयर
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। शहरवासियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम मोतिहारी की महापौर प्रीति कुमारी के निर्देश पर नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों के मरम्मत कार्य की शुरुआत कर दी गई है। इस अभियान की नियमित समीक्षा नगर आयुक्त आशीष कुमार द्वारा की जा रही है, ताकि सभी वार्डों में मरम्मत कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जा सके।

महापौर प्रीति कुमारी ने सभी वार्ड पार्षदों से अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने वार्ड में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की सूचना संबंधित मरम्मत एजेंसी को उपलब्ध कराते हुए मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। यदि किसी स्थान पर एजेंसी द्वारा कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब किया जाता है, तो इसकी सूचना तत्काल नगर निगम कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि संबंधित एजेंसी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

महापौर ने बताया है कि जिन स्थानों पर विद्युत पोल स्थापित हैं, लेकिन अब तक उक्त पोल पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई है, वहां स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन के लिए शीघ्र ही निविदा आमंत्रित की जाएगी। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत ऐसे सभी स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएंगी।नगर निगम का लक्ष्य शहर के प्रत्येक वार्ड में बेहतर एवं सुरक्षित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करना है, ताकि नागरिकों को रात्रि के समय आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे अपने क्षेत्र में खराब अथवा अनुपलब्ध स्ट्रीट लाइटों की जानकारी नगर निगम को उपलब्ध कराएं, लिहाजा त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

निगम के द्वारा स्ट्रीट लाइट मरम्मत एवं नई स्ट्रीट लाइटों के अधिष्ठापन कार्य की लगातार निगरानी की जा रही है। नगर निगम का प्रयास है कि सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत एवं नई स्ट्रीट लाइटों की स्थापना का कार्य शीघ्र पूर्ण कर शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page