कार्यकर्ताओ की बदौलत  ही विश्व मे सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपाः महामंत्री 

कार्यकर्ताओ की बदौलत  ही विश्व मे सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपाः महामंत्री 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जागापाकड़ शक्तिकेंद्र पर भाजपा कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शक्तिकेंद्र अध्यक्ष चन्द्रमणी सिंह ने की। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष चर्चा हुई।

इस अवसर पर  मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा के महामंत्री राहुल कुमार तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।  भाजपा आज पूरे देश में जिस मजबूती के साथ खड़ी है, उसके पीछे जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं। श्री तिवारी ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ सही और जरूरतमंद लाभुकों तक पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने बूथ अध्यक्षों को पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने की नसीहत दी।

बैठक में भाजपा नेता नीरज शर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page