एनडीपीएस मामले का आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार
मोतिहारी। एनडीपीएस के दो मामलों के आरोपी को पुलिस ने उतर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया है। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस की स्पेशल टीम ने लखनऊ एसटीएफ के सहयोग से उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। बताया गया है कि गिरफ्तार अभ्युक्त विकास कुमार रामगढ़वा थाने के मलाही टोला का निवासी है। जिसके विरुद्ध रामगढ़वा और रक्सौल थाने में एनडीपीएस के दो मामले दर्ज है।
इसको लेकर एसपी के निर्देश पर पुलिस की स्पेशल टीम का गठन किया गया , जिसने विकास कुमार को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी टीम में रक्सौल डीएसपी मनीष आनंद , रामगढ़वा के पर्यवेक्षक पदाधिकारी अनुज पांडेय, रामगढ़वा थाना अध्यक्ष संजीव कुमार मऊआर , सब इंस्पेक्टर रामगढ़वा संजीत कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

