माहेर ममता निवास में एसएसबी ने किया पौधारोपण, बेसहारा महिलाओं के बीच बांटा जलपान

माहेर ममता निवास में एसएसबी ने किया पौधारोपण, बेसहारा महिलाओं के बीच बांटा जलपान
Facebook WhatsApp

रक्सौल। 47वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल  रक्सौल की ओर से सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत शुक्रवार को कनना गांव स्थित असहाय एवं बेसहारा महिलाओं के विशेष आश्रय स्थल “माहेर ममता निवास” परिसर में सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देना था। पौधारोपण के बाद एसएसबी के अधिकारियों एवं जवानों ने आश्रय स्थल में रह रही मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित एवं बेसहारा महिलाओं से मुलाकात की।

इस दौरान उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें जलपान कराकर आत्मीयता एवं सम्मान का एहसास कराया। एसएसबी के इस  प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

कार्यक्रम में 47 वीं वाहिनी एसएसबी के उप कमांडेंट नवीन कुमार साह, माहेर ममता निवास के स्थानीय प्रबंधक विरेन्द्र कुमार, स्थानीय नागरिक, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि तथा एसएसबी के अधिकारी एवं बलकर्मी मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

 

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page