15 महिलाओं को एसएसबी की ओर से मिलेगा ब्यूटिशियन प्रशिक्षण

15 महिलाओं को एसएसबी की ओर से मिलेगा ब्यूटिशियन प्रशिक्षण
Facebook WhatsApp

रक्सौल। 47 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), रक्सौल की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम वाइब्रेंट विलेज पंटोका की 15 महिलाओं एवं युवतियों के लिए 20 दिवसीय ब्यूटिशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

उक्त कार्यक्रम बाह्य सीमा चौकी पंटोका के कार्यक्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर 47वीं वाहिनी एसएसबी के उप कमांडेंट नवीन कुमार साह ने प्रशिक्षणार्थियों को पूरी लगन, अनुशासन और नियमितता के साथ प्रशिक्षण पूरा करने की सलाह दी।

सहायक कमांडेंट दिनकर त्रिपाठी, ग्राम पंचायत पंटोका के प्रतिनिधि, रमा फाउंडेशन के संचालक विवेक पांडेय, लक्ष्मी ब्यूटी पार्लर की संचालिका दिव्या रानी, प्रशिक्षणार्थी महिलाएं एवं युवतियां, स्थानीय नागरिक और एसएसबी के जवान उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page