कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग 
Facebook WhatsApp

रक्सौल। शहर के बाटा चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्सौल प्रखंड अध्यक्ष बिकेश चंद्रवंशी की अध्यक्षता में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोतिहारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रो. अखिलेश दयाल शामिल हुए।

उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। उन्होंने कहा कि निर्दोष विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार की भी आलोचना भी की।

उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से स्पष्टीकरण नहीं मिला तो कांग्रेस बड़ा छात्र आंदोलन करेगी। युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में कई बार पेपर लीक की घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन सरकार ने जिम्मेदार मंत्री का इस्तीफा तक नहीं लिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था को लेकर युवाओं में आक्रोश है।

मौके पर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष उमर अंसारी, संतोष कुमार सिंह, इम्तेयाज अहमद, अफरोज आलम, सुभाष यादव, सुधन यादव, कुंदन कुमार, दीपक भारती, मनीष कुमार, उमेश कुमार, अभिषेक कुमार, मनोहर कुमार, जीशान अंसारी, देवदत्त कुमार, आर्यन कुमार व सदरे आलम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page