फरार अभियुक्तों के घर पुलिस ने इश्तहार चस्पाया 

फरार अभियुक्तों के घर पुलिस ने इश्तहार चस्पाया 
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। फरार चल रहे दो अभियुक्तों के घर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने इश्तहार चस्पाया। अभियुक्तों में निक्की तिवारी पति जयकिशन तिवारी एवं प्रमोद तिवारी पिता रामतपस्यानंद तिवारी, दोनों ग्राम बरहरपुर, थाना हरसिद्धि के निवासी हैं।

अपर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि न्यायालय की विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद फरार अभियुक्तों के घर इश्तहार चस्पा कर उन्हें निर्धारित समय के भीतर न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। 

यदि अभियुक्त तय समय पर न्यायालय में उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए दरोगा प्रीतम कुमार ने अभियुक्तों के घर इश्तहार चस्पा कर इसकी विधिवत तामिला कराई।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page