संदिग्ध परिस्थिति में 26 वर्षीय विवाहिता का शव बरामद, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थिति में 26 वर्षीय विवाहिता का शव बरामद, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के मठलोहियार वार्ड संख्या-1 में शुक्रवार को  सुबह एक 26 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतिका का नाम मनोरमा देवी  है।  सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भेज दिया। मामले को लेकर मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हुई है। मृतका की पहचान रामगढ़वा थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव निवासी विनोद पंडित की पुत्री के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार उसकी शादी लगभग 17 वर्ष पूर्व हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मठ लोहियार वार्ड संख्या-1 निवासी मुन्ना पंडित के साथ हुआ था। वह अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। बड़ा पुत्र ऋषभ कुमार 8 वर्ष तथा छोटा पुत्र करण कुमार 3 वर्ष का है।घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के पिता विनोद पंडित और अन्य परिजन घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री की हत्या कर साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया गया है। वहीं ससुराल पक्ष ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई थी, जिसके कारण उसकी मौत हुई। इसकी सूचना पंचायत समिति सदस्य के माध्यम से मायके वालों को दी गई। अपर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि महिला का शव शौचालय से बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह हत्या, आत्महत्या अथवा किसी अन्य कारणों से हुई मौत का मामला है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page