एसपी ने पहाड़पुर और मलाही थाने का किया औचक निरीक्षण, क्राइम कंट्रोल, केस डिस्पोजल पर जोर

एसपी ने पहाड़पुर और मलाही थाने का किया औचक निरीक्षण, क्राइम कंट्रोल, केस डिस्पोजल पर जोर
Facebook WhatsApp

​मोतिहारी। जिले में बेहतर पुलिसिंग और अपराध पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने अचानक पहाड़पुर और मलाही थाने का औचक निरीक्षण किया।

फलस्वरूप पुलिस महकमे में हड़कंप मच गयी।​ इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए। एसपी श्री प्रभात ने थानों में लंबित पड़े गंभीर आपराधिक मामलों की फाइलों की जांच की और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं को कांडों के त्वरित निष्पादन और फरार अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का सख्त निर्देश दिया।

क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल को लेकर एसपी ने थाना प्रभारियों से गश्ती दल की सक्रियता और विशेष अभियान की प्रगति रिपोर्ट ली। उन्होंने साफ शब्दों में कहा अपराधियों पर कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमित गश्त जरूरी है, इसमें कोताही पर नपना तय है। एसपी ने केवल फाइलों की ही जांच नहीं की, बल्कि पुलिस जवानों की कार्य-स्थिति का भी ध्यान रखा।

उनहोने थाने के रसोई घर का जायजा लेकर जवानों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता जांच कर साफ़-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया। एसपी एक बार फिर से से स्पष्ट कर दिए कि जनता की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है , जो पुलिसकर्मी अपने काम में कोताही बरतेंगे या गंभीर मामलों के अनुसंधान में देरी करेंगे, उन पर विधि संवत कार्रवाई तय है।

लंबित कांडों को त्वरित गति से निपटाया जाए। इस मौके ओर डीएसपी अरेराज रवि कुमार सहित सर्किल इंस्पेक्टर और आसपास के कई थानों के थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page