स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर डीएम ने  विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिए निर्देश 

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर डीएम ने  विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिए निर्देश 
Facebook WhatsApp

-गांधी मैदान में जिला प्रभारी मंत्री के हाथों झंडोतोलन की संभावना 

मोतिहारी। स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी  सौरभ सुमन यादव ने समाहरणालय स्थित डॉ. राधाकृष्णन सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण के साथ बैठक की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस के भव्य आयोजन को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त,2026 को सुबह 9:00 बजे ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रभारी  मंत्री से ध्वजारोहण के लिए अनुरोध किया जाएगा।

वहीं उन्होंने 15 अगस्त पर आयोजित समारोह को भव्य बनाने के लिए  गांधी मैदान की साफ-सफाई, रंग रोगन सहित बैरिकेडिंग का निर्देश दिया। कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए मुख्य समारोह स्थल पर परेड मार्ग को समय पूर्व ठीक करा लें।

वहीं समाहरणालय परिसर की साफ सफाई सहित आस पास के सभी मार्गों के स्वच्छता का निर्देश दिया। उन्होने  नगर निगम क्षेत्र में स्थापित सभी महापुरुषों की मूर्तियों के साफ-सफाई, रंग रोगन एवं अन्य सभी जरूरी तैयारी के लिए नगर निगम को निर्देश दिया। गांधी मैदान स्थित बाल उद्यान में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं समाहरणालय में स्थापित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण की तैयारी को लेकर उप समाहर्ता जिला नजारत को निर्देशित किया।

जबकि उक्त अवसर पर सभी महानुभावो को आमंत्रित करने के लिए आमंत्रण कार्ड संबंधी जिम्मेदारी जिला नजर शाखा को दी गई। जिलाधिकारी ने  कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर होने वाले परेड की समुचित तैयारी में लग जाए।  15 अगस्त से एक या दो दिन पहले परेड का फूल ड्रेस रिहर्सल कराया जाएगा। जिले के महादलित टोले में भी उक्त टोला के बुजुर्ग व्यक्ति के माध्यम से झंडारोहण कराने की जवाबदेही  प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा को दिया गया। 

स्वतंत्रता दिवस पर संध्या 5 बजे से महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह में सांस्कृतिक संध्या के आयोजन को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया  गया।

उक्त अवसर पर  उप महापौर  लालबाबू प्रसाद गुप्ता,नगर आयुक्त  आशीष कुमार,  सहायक समाहर्ता  राज कृष्ण झा, अपर समाहर्ता (लोक शिकायत)  शैलेन्द्र कुमार भारती, अपर समाहर्ता विभागीय जांच मो. सिबगतुल्लाह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार, डीसीएलआर इति चतुर्वेदी, वरीय उप समाहर्ता सह प्रभारी जिला सामान्य शाखा निधि,एनडीसी  प्रेमलता,ओएसडी  अमरेश कुमार, निदेशक डीआरडीए,शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन, स्काउट और गाइड के जिला आयुक्त,पुलिस कमांडेंट सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page