भाजपा विधायक श्याम बाबू यादव का पटना में घटित घटना में शामिल दोषियों पर कार्रवाई की मांग 

भाजपा विधायक श्याम बाबू यादव का पटना में घटित घटना में शामिल दोषियों पर कार्रवाई की मांग 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। पटना में छात्र आंदोलन का शिकार पिपरा विधानसभा के भाजपा विधायक श्याम बाबू यादव को बनना पड़ा। अलबत्ता वे छात्रों की हमले में बाल बाल बच गए, लेकिन उनके एक सहयोगी छात्रों के निशान पर आ गए उनके साथ धक्का मुक्की की गई।

उनके साथ घटित घटना के बाद विधायक की प्रतिक्रिया सामने आई है। विधायक श्री यादव ने कहा है कि छात्र आंदोलन की आड़ में डाक बंगला चौक चौराहा पर छात्र आंदोलन के दौरान उनकी गाड़ी पर उपद्रवी छात्रों द्वारा हमला किया गया, जिसमें वे बाल-बाल बच गये, लेकिन उनके एक सहयोगी मित्र के साथ मारपीट की गई।

उन्होने उक्त घटना की निंदा करते हुए कहा कि छात्र कभी हिंसा और अराजकता का रास्ता नहीं अपनाते। जिन्होंने यह कृत्य किया, वे आंदोलन की आड़ में उपद्रव फैलाने वाले असामाजिक तत्व थे। लोकतंत्र में अपनी बात रखना सभी का अधिकार है, लेकिन हिंसा, तोड़फोड़ और जानलेवा हमला किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार छात्रों के हितों और उनके मुद्दों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है तथा सकारात्मक संवाद में विश्वास रखती है। किंतु आंदोलन के नाम पर वामपंथी उपद्रवियों द्वारा हिंसक प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।

श्री यादव ने प्रशासन से दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई भी लोकतांत्रिक व्यवस्था को हिंसा के माध्यम से किसी को बाधित करने का साहस नहीं किया जा सके।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page