रक्सौल में अतिक्रमण एवं शांति व्यवस्था बहाल को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

रक्सौल में अतिक्रमण एवं शांति व्यवस्था बहाल को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च
Facebook WhatsApp

रक्सौल। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से अनुमंडल प्रशासन के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारियों ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च एसडीओ नागमणि कुमार वर्मा और एसडीपीओ मनीष आनंद की मौजूदगी में निकाला गया।

फ्लैग मार्च स्थानीय थाना परिसर से शुरू होकर मेन रोड, स्टेशन रोड, ब्लॉक रोड, कोइरिया टोला सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरा। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने शहर की शांति व्यवस्था और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को अधिकारियों ने हटाया।

साथ ही, भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गयी। एसडीओ नागमणि कुमार वर्मा ने बताया कि शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया है। भ्रमण के दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए भी निगरानी की गयी। उन्होंने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होता है, इसलिए दुकानदारों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

मौके पर रक्सौल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रमेश कुमार महतो,आदापुर बीडीओ रणधीर कुमार, एसआई रवि कुमार सहित दर्जनों पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page