घोड़ासहन में बनेगा भव्य सभा भवन सह पुस्तकालय -सीएसआर  फंड से विकास योजना होगा पूर्ण 

घोड़ासहन में बनेगा भव्य सभा भवन सह पुस्तकालय -सीएसआर  फंड से विकास योजना होगा पूर्ण 
Facebook WhatsApp

घोड़ासहन। उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (एनबी पीडीसीएल) के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार (आईएएस)  के सौजन्य से प्राप्त सीएसआर  फंड से घोड़ासहन में प्रस्तावित विकास की योजनाएं अब धरातल पर उतरने को तैयार हैं।  200 क्षमता का भव्य सभा भवन सह पुस्तकालय”दो मंजिला कुल 9796 वर्ग फीट क्षेत्रफल में बनने वाले इस भवन में 200 लोगों की क्षमता का सभा-भवन सह पुस्तकालय प्रस्तावित है।

भवन निर्माण के लिए वास्तुविदीय नक्शा और स्थलीय मापी के बाद मुख्य वास्तुविद् द्वारा कार्रवाई के लिए कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमण्डल, मोतिहारी को उपलब्ध करा दिया गया है।भवन निर्माण विभाग, बिहार के मुख्य वास्तुविद् अनिल कुमार की ओर से जारी पत्रांक 506/वास्तु.  9 जुलाई 2026 में कहा गया है कि सक्षम प्राधिकार के अनुमोदन के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार  अतिरिक्त सीएसआर राशि से घोड़ासहन शहर के दो तालाबों के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण की योजनाएं भी प्रस्तावित हैं। इस उपलब्धि पर घोड़ासहन चैंबर ऑफ कॉमर्स का  कहना है कि इस भव्य भवन के बनने से क्षेत्र में सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नया मंच मिलेगा और स्थानीय जनता को सीधा लाभ होगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page