तुरकौलिया में मारपीट, वृद्ध की मौत, उप प्रमुख के पुत्र व भाई पर हत्या का आरोप

तुरकौलिया में मारपीट, वृद्ध की मौत, उप प्रमुख के पुत्र व भाई पर हत्या का आरोप
Facebook WhatsApp

– उप प्रमुख के पक्ष में थाना पहुंचे ग्रामीण  

मोतिहारी। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के अमवा गांव मे अधेड़ नंदकिशोर यादव की मौत मामले में तुरकौलिया के उप प्रमुख अशोक यादव के पुत्र पप्पू कुमार और उनके भाई अनिल कुमार पर हत्या का आरोप लगाया गया है। मृतक के पुत्र सुबोध कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर तुरकौलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

दर्ज एफआईआर में सुबोध कुमार ने बताया है कि उनके घर पर छज्जा निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान आरोपी पप्पू और अनिल  वहां पहुंचे और उनके भाई रंजीत कुमार के साथ मारपीट करने लगे। शोर-शराबा सुनकर उनके पिता नंदकिशोर यादव बीच-बचाव के लिए पहुंचे, तभी दोनों आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे वे घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

वहीं, जैसे ही उप प्रमुख के पुत्र और उनके भाई पर एफआईआर दर्ज होने की खबर फैली, दर्जनों ग्रामीण तुरकौलिया थाना पहुंच गए। ग्रामीणों ने एक स्वर में दोनों आरोपियों को बेगुनाह बताते हुए कहा कि उन्हें साजिश के तहत झूठे मामले में फंसाये जाने का आरोप लगाया।

इधर पुलिस मामले को लेकर सतर्क है। अपर थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।  पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर  विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page