देसी कट्टा दिखाकर खौफ पैदा करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

देसी कट्टा दिखाकर खौफ पैदा करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

सुगौली। स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नगर के बेलईठ से बुधवार तड़के दो बदमाशो को धर दबोचा। गिरफ्तार बदमाश नगर के बेलइठ गांव निवासी अरबिंद यादव का पुत्र रोहित कुमार तथा टुन्नी राम का पुत्र सूरज कुमार बताया गया है।

मामले को लेकर डीएसपी दिलीप कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर के बेलईठ में नितेश यादव के घर के पीछे दो व्यक्ति देशी कट्टा लेकर बैठे हुए है। इसी देशी कट्टा को दिखाकर अवैद्य काम करते हैं।

जिसकी सुचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए छापेमारी की गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस गाड़ी का रोशनी देखते ही वे दोनों भागने लगे। जिसे उपलब्ध बल एवं उचित रौशनी से उक्त दोनो व्यक्ति को खदेड़कर पकड लिया गया।

दोनो व्यक्ति का तलाशी लेने के दौरान रोहित कुमार के बायें कमर में खोसा हुआ एक देशी कट्टा बरामद किया गया। पूछताछ में  रोहित ने बताया कि हम दोनो दोस्त है। सुरज कुमार के साथ मिलकर इसी देशी कट्टा को दिखाकर हम अवैद्य काम करते हैं। पुलिस पूरे मामले जांच और पूछताछ के बाद  अभियुक्तों पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page