7.82 ग्राम ब्राउन शुगर  और चोरी की पल्सर बाइक के साथ दो नेपाली युवक गिरफ्तार

7.82 ग्राम ब्राउन शुगर  और चोरी की पल्सर बाइक के साथ दो नेपाली युवक गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

रक्सौल। स्थानीय पुलिस ने व्हाट्सऐप पर मिले वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए 7.82 ग्राम ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थ और चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल के साथ दो नेपाली युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले में दो महिलाएं मौके से फरार हो गईं, जिनकी पहचान पुलिस ने कर ली है।

पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई की शाम गश्ती के दौरान व्हाट्सऐप के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ। वीडियो में एक व्यक्ति और दो महिलाओं को कथित रूप से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री करते देखा गया। वीडियो के सत्यापन के लिए रक्सौल थाना स्तर पर टीम गठित की गई। टीम ने आसूचना संकलन के बाद लक्ष्मीपुर गांव में छापेमारी की।

इस दौरान वीडियो में दिख रहे दो आरोपितों को मादक पदार्थ और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नेपाल के पर्सा जिले के रामपुर वीरगंज निवासी अमन लामा उर्फ अमन वर्मा तथा गहवा निवासी कन्हैया कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से करीब 7.82 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ, चोरी की एक पल्सर मोटरसाइकिल और ओप्पो कंपनी का स्मार्टफोन बरामद किया है।

इस संबंध में रक्सौल थाना कांड संख्या 355/26 के तहत बीएनएस की धाराओं तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल में एसडीपीओ मनीष आनंद, थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page