पिकअप से बैट्री चोरी  मामले में दो गिरफ्तार, बैट्री बरामद

पिकअप से बैट्री चोरी  मामले में दो गिरफ्तार, बैट्री बरामद
Facebook WhatsApp

रक्सौल। आश्रम रोड  निवासी रामनाथ साह नामक व्यक्ति के पुत्र राजाबाबू साह ने स्थानीय थाना में  पिकअप वाहन से बैट्री चोरी होने की शिकायत दर्ज कराया है।

उसने बताया है कि घर के पास खड़ी पिकअप गाड़ी से बैट्री निकालकर गांधी नगर स्थित अफजल बैट्री दुकान में बेंच दी गयी है। शिकायत मिलने के बाद रक्सौल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो के निर्देश पर पुलिस टीम ने गांधी नगर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चोरी की एक एक्साइड कंपनी की 12 वोल्ट की बैट्री बरामद करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गांधी नगर निवासी जसमुद्दीन के पुत्र सरफराज अहमद और धुपवा टोला निवासी स्व. मथुरा पंडित के पुत्र सुरेश पंडित के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की बैट्री बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page