सीएम सम्राट चौधरी ने अस्पतालों में स्थापित डायलिसिस का लोकार्पण किया 

सीएम सम्राट चौधरी ने अस्पतालों में स्थापित डायलिसिस का लोकार्पण किया 
Facebook WhatsApp

-मरीज को रेफर करने की मजबूरी से निजात दिलाएगा डायलिसिस व्यवस्थाः डीएम 

मोतिहारी। जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल के कैम्पस में गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) का सुदृढ़ीकरण करते हुए तथा पांचो अनुमंडलीय अस्पताल में 3 शय्या वाले डायलेसिस यूनिट का लोकार्पण  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना सिटी स्थित गुरू गोविन्द अस्पताल से किया। लिहाजा लाइव प्रसारण के माध्यम से पूर्वी चंपारण के लोगों ने भी देखा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार के निदेशानुसार जिला स्तर से मरीजों को रेफर करने की संख्या कम करनी है। फलस्वरूप पूर्व से संचालित 4 शय्या के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू ) का सुदृढ़ीकरण करते हुए 10 शय्या में विस्तारित किया गया है। उन्होने कहा कि सदर अस्पताल को अन्य सुविधाओं का भी गैप एनालिसिस किया जा रहा है, तत्पश्चात अन्य सुविधाओं का भी सुदृढ़ीकरण किया जायेगा।

इस अवसर पर उप महापौर डॉ. लाल बाबू गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ.  दिलीप कुमार, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल डा. एस.एन. सत्यार्थी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, ठाकुर विश्वमोहन, जिला स्वास्थ्य समिति, जिला योजना समन्वयक, भारत भूषण, जिला अनु. एवं मू. पदाधिकारी, मो.अमानुल्लाह सहित गई गणमान्य उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page