माकपा ने पीएम एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका 

माकपा ने पीएम एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका 
Facebook WhatsApp

– छात्रों पर लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में भर्त्सना 

सुगौली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की सुगौली लोकल कमेटी ने बुधवार को स्टेशन चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के विरोध में नारे लगाए।

प्रदर्शन का नेतृत्व सीपीएम सुगौली लोकल कमेटी के मंत्री एवं जिला सचिव मंडल सदस्य कामरेड धनंजय पुरी कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि 18 जुलाई को अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुग की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे लोगों के साथ बलपूर्वक कार्रवाई करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

कामरेड तुफैल अहमद ने व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों पर जवाबदेही तय करने के बजाय छात्रों के संसद मार्च पर बल प्रयोग किया गया, वहीं  दिल्ली में लाठी चार्ज के विरोध में पटना में  प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज लोकतंत्र के लिए खतरा के साथ ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों पर गंभीरता से कार्रवाई करने तथा लोकतांत्रिक आंदोलनों का सम्मान करने की मांग कर रहे हैं।

पुतला दहन कार्यक्रम में कामरेड तुफैल अहमद,अनिल सिंह,रमेश सिंह,ललन चौधरी, शंभु सिंह कुशवाहा,प्रेमचंद सहनी,सुमंत कुमार, राजदेव हाजरा, जगदीश यादव,सुरेश सिंह, विनोद झा, विश्वनाथ साह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page