सबका सम्मान, सबका काम आसान’ अभियान के तहत तीन पंचायतों में सहयोग शिविर का हुआ आयोजन

सबका सम्मान, सबका काम आसान’ अभियान के तहत तीन पंचायतों में सहयोग शिविर का हुआ आयोजन
Facebook WhatsApp

-दर्जनों आवेदनों का हुआ निष्पादन,शेष मामलों के त्वरित समाधान का भरोसा

सुगौली। बिहार सरकार के “सबका सम्मान, सबका काम आसान”अभियान के तहत  मंगलवार को प्रखंड के दक्षिणी सुगांव ,फुलवरिया एवं भटहा पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना था। तीनों पंचायतों में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए।

शिविर में प्राप्त आवेदनों में राजस्व,सामाजिक सुरक्षा पेंशन,आवास, राशन कार्ड,भूमि विवाद,प्रमाण पत्र,पेयजल, बिजली तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामले शामिल रहे। प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सौंप दिया गया,ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

प्रखंड विकास पदाधिकारी नूतन किरण ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़े दर्जनों आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।जबकि शेष आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को सुपुर्द  किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता प्रत्येक आवेदक की समस्या का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है ताकि आम जनता को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।

शिविर में दक्षिणी सुगाव के मुखिया प्रभाकर मिश्रा,फुलवरिया पंचायत के मुखिया अवधेश कुशवाहा,भटहां पंचायत की मुखिया राजू देवी,भटहा पंचायत के पूर्व मुखिया एवं प्रखंड मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण सिंह उर्फ चुनचुन सिंह,थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह,राजस्व पदाधिकारी राधेश्याम प्रसाद,अरविंद कुशवाहा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी,कर्मचारी एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और इसे जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रशासन का प्रभावी प्रयास बताया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page