पूर्वी चंपारण में 100 वर्ष व उससे उपर के 417 मतदाता,11 नवंबर को करेगे मतदान

पूर्वी चंपारण में 100 वर्ष  व उससे उपर के 417 मतदाता,11 नवंबर को करेगे मतदान
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण।जिले में सौ साल से अधिक उम्र के 417 मतदाता है,जो बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 11 नवंबर को अपना मतदान करेगे।

आंकड़े पर गौर करे तो जिले में 30 से 39 वर्ष के बीच के 926722 वोटर है। जिले 12 विधान सभा क्षेत्रों पर नजर दौड़ाये तो ढाका विधान सभा क्षेत्र में 30 से 39 के बीच सबसे अधिक 98067 वोटर है।जिसमें पुरुष 51746 व महिला 46336 वोटर है। वहीं जिले में अभी तीन वोटर ऐसे है जिनका उम्र 110 से 119 वर्ष के बीच है। जिसमें दो महिला व एक पुरुष है। चिरैया व नरकटिया विधान सभा में एक एक महिला वोटर व सुगौली विधान सभा क्षेत्र में एक पुरुष वोटर है। जिनकी उम्र 100 साल से अधिक है।

चुनाव आयोग द्धारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले 12 विधानसभा में सभी उम्र के वोटरों में 18 से 19 वर्ष के वोटर कुल 69237 है। जिसमें 41231 पुरुष व 28005 महिला व एक थर्ड जेंडर वोटर है। 20 से 29 वर्ष के बीच वोटरों की कुल संख्या 785090 है जिसमें पुरुष वोटर 436977, महिला वोटर 348079 व थर्ड जेंडर 34 है। 30 से 39 वर्ष के बीच कुल वोटरों की संख्या 926722 है जिसमें पुरुष 496506, महिला 430196 व थर्ड जेंडर 20 है। 40 से 49 वर्ष के बीच कुल वोटरों की संख्या 740063 है जिसमें पुरुष 387957, महिला 352101 व थर्ड जेंडर 05 है। 50 से 59 वर्ष के बीच कुल वोटरों की संख्या 471126 है जिसमें पुरुष 241077, महिला 230048 व थर्ड जेंडर 01 है। 60 से 69 वर्ष के बीच कुल वोटरों की संख्या 280144 है जिसमें पुरुष 144543, महिला 135599 व थर्ड जेंडर 02 है। 70 से 79 वर्ष के बीच कुल वोटरों की संख्या 131332 है जिसमें पुरुष 68292, महिला 63040 व थर्ड जेंडर शून्य है। 80 से 89 वर्ष के बीच कुल वोटरों की संख्या 30504 है जिसमें पुरुष 14701, महिला 15802 व थर्ड जेंडर एक है।

90 से 99 वर्ष के कुल वोटरों की संख्या 3440 है जिसमें पुरुष 1458, महिला 1982, थर्ड जेंडर शून्य है। 100 से 109 वर्ष के बीच कुल वोटरों की संख्या 417 है जिसमें 176 पुरुष, 241 महिला व थर्ड जेंडर शून्य है। 110 से 119 वर्ष के बीच कुल वोटरों की संख्या 03 है जिसमें पुरुष 01, महिला 01 व थर्ड जेंडर शून्य है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page