एसडीएम सदर से 25 लाख डिमांड करने वाला राजन गिरफ्तार,जब्त दो मोबाइल से खुलेंगे कई राज 

एसडीएम सदर से 25 लाख डिमांड करने वाला राजन गिरफ्तार,जब्त दो मोबाइल से खुलेंगे कई राज 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।साइबर थाना व बिहार एसटीएफ ने संयुक्त कारवाई करते हुए मोकमा में वंदे भारत ट्रेन से मोतिहारी सदर.के अनुमंडल पदाधिकारी अरूण कुमार से पोस्टिंग के नाम पर 25 लाख रुपये मांगनेवाले बदमाश को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार बदमाश की पहचान सिवान जिले के नौतन थानाक्षेत्र के किलपुर तिवारी टोला खाप बाकट निवासी राजन जायसवाल के रूप में हुई है।

गिरफ्तार राजन के पास मिले मोबाइल फोन में दर्जनो अधिकारियों के निजी नंबर मिले हैं। जिसकी जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तारी के बाद बदमाश राजन को मोतिहारी साइबर थाने की पुलिस को सौंपा। इसके बाद साइबर थाने की पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है।

घटना को लेकर सदर एसडीए अरूण कुमार ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि 12 जुलाई को उनकी पोस्टिंग मोतिहारी सदर अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में हुई।अधिसूचना जारी होने के कुछ दिन पहले से खुद को सिवान जिले का बताने वाला राजन व्हाट्सएप काल व मैसेज के माध्यम से बातचीत करता था। मोतिहारी में पोस्टिंग के बाद उसके द्वारा उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप काल व मैसेज के माध्यम से पदस्थापना के एवज में 25 लाख रुपयों की मांग कर रहा था।

इस दौरान उसने धमकी भी दिया कि अगर पैसा नहीं मिला तो पोस्टिंग स्थगित करवा देगा। उसने उदाहरण के तौर पर पदस्थापना स्थगित किए जाने संबंधित साक्ष्य भी व्हाट्सएप पर भेजे। इस मामले में उसकी गिरफ्तारी के बाद जांच की गई तो उसके मोबाइल में कई बड़े अधिकारियों व अन्य के मोबाइल नंबर भी मिले हैं।पुलिस अब इस तथ्य की जांच कर रही है कि जिन अधिकारियों के नंबर उसके फोन से मिले हैं, उनसे उसका क्या कनेक्शन है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page