नीति आयोग ने की सामाजिक विकास के तहत 40 संकेतकों के प्रगति की समीक्षा
मोतिहारी। नीरज कुमार, आईआरएस (आईटी), केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी – सह – निदेशक, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, की अध्यक्षता में नीति आयोग द्वारा आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम (एबीपी ) अंतर्गत चयनित केसरिया एवं कल्याणपुर प्रखंड के प्रगति की गहन समीक्षात्मक बैठक की गयी।
उक्त बैठक में 05 थीम, इनमें स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं संबद्ध सेवाएं, आधारभूत संरचना, सामाजिक विकास के तहत 40 संकेतकों के प्रगति की समीक्षा की गई। 07 स्वास्थ्य के संकेतकों, 07 पोषण के संकेतकों, 11 शिक्षा के संकेतकों, 05 कृषि एवं संबद्ध से संबंधित संकेतकों, 05 आधारभूत संरचना के संकेतकों तथा 05 सामाजिक विकास के प्रत्येक संकेतकों की समीक्षा के दौरान संबंधित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को स-समय आंकड़ों की प्रविष्टि करने तथा राज्य एवं केन्द्र के औसत से कम के संकेतकों में सुधार के लिए निदेशित किया गया।
इस अवसर पर सौरभ सुमन यादव, जिलाधिकारी, राजकृष्ण झा, सहायक समाहर्ता, डॉ. प्रदीप कुमार, उप विकास आयुक्त, संकेतकों से संबंधित जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं केसरिया तथा कल्याणपुर प्रखंड के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
इसके अतिरिक्त केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी द्वारा कल्याणपुर तथा केसरिया प्रखंड में आंगनवाड़ी केंद्र, विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया। समस्या के त्वरित निराकरण तथा बेहतर परिणाम/ सुविधा हेतु संबंधित पदाधिकारी को निदेशित किया गया।

