सदर प्रखंड के सिरसा माल- ढेकहां पश्चिमी में आयोजित सहयोग शिविर का डीडीसी ने लिया जायजा
-लोगों से शिविर से लाभ उठाने का आह्वान
मोतिहारी। सहयोग शिविर के पांचवे चरण अंतर्गत सदर प्रखंड के सिरसा माल और ढेकहां पश्चिमी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का उप विकास आयुक्त ने निरीक्षण किया।
उन्होने शिविर के संचालन का जायजा लिया। तत्पश्चात शिविर के महत्व को बताया। लोगो से कहा कि प्रशासन खुद चलकर जनता के दरवाजे तक आई है, अब आम लोगों का यह फर्ज है की अपनी समस्या का समाधान करने के लिए आगे आयें।
उन्होंने यह भी बताया कि सहयोग पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी दिया जा रहा है, आयोजित होने वाले सहयोग शिविर से पहले वहां लगाए गए कैंप में भी आवेदन लिये जा रहे है। जिसका एक माह के अंदर निष्पादन किया जाना तय है। उन्होने आह्वान किया की अधिक से अधिक संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर आएं। जिला प्रशासन उसके समाधान के लिए बढ़ चढ़कर कार्य कर रही है।
शिविर में बेहतर व्यवस्था के लिए उप विकास आयुक्त ने सदर प्रखंड के पदाधिकारियों को भी धन्यवाद दिया।यहां पर मेडिकल टीम कार्यरत थी। जबकि मेडिकल टीम के द्वारा यहां पर 65 से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही जरूरी दवाइयां दी गई। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी सदर एवं प्रखंड के अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी सहित कर्मी उपस्थित थे।

