रामगढ़वा में आयोजित सहयोग शिविर में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने की शिरकत

रामगढ़वा में आयोजित सहयोग शिविर में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने की शिरकत
Facebook WhatsApp

-जिलाधिकारी ने खुद सुनी शिकायत एवं निष्पादन का दिया निर्देश

-आम लोगों से जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक ने लिया फीडबैक

रक्सौल। रामगढ़वा प्रखंड अंतर्गत रामगढ़वा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर के निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी  सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक  स्वर्ण प्रभात ने सहयोग शिविर में खुद हिस्सा लेकर एवं आम जनों से प्राप्त आवेदनों को निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया।

इस अवसर पर जिला के शीर्ष पदाधिकारियों ने आम जनों से मिलकर सहयोग शिविर की व्यवस्था,संचालन एवं पदाधिकारी द्वारा लोगों से मिलने के विषय सहित आम जनों के संतुष्ट होने की जानकारी प्राप्त किया।सहयोग शिविर के  पांचवे चरण अंतर्गत पूर्वी चंपारण जिला में आज  71 पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। रामगढ़वा में डीएम और एसपी ने सहयोग शिविर में आए आमजन से संवाद स्थापित करते हुए शिविर के महत्व को बताया।

डीएम ने कहा कि आपको अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराना होगा और तत्पर रहना होगा। “सहयोग शिविर” पंचायत स्तर पर समस्याओं के समाधान के लिए सरकार के द्वारा बनाई गई एक समुचित व्यवस्था है, जहां पर लोग अपनी समस्याओं को रख रहे हैं और उसका समाधान करा रहे हैं।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों का 10 दिन के अंदर संबंधित पदाधिकारी अगर समाधान नहीं करेंगे तो  स्वत:ही स्पष्टीकरण हो रहा है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया गया है कि रामगढ़वा प्रखंड में आयोजित सहयोग शिविर में आज कुल 288 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें  121 का ऑनस्पॉट निष्पादन किया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page