जितना पुलिस की  कार्रवाई में 86 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

जितना पुलिस की  कार्रवाई में 86 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

बनकटवा। जितना थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक शातिर गांजा तस्कर को भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ दबोच लिया है।

तस्कर के पास से और उसके घर पर की गई छापेमारी में कुल मिलाकर करीब 86 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। जीतना थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने इस पूरी सफल कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि की है।

बताते हैं कि  सूचना मिली थी कि बनकटवा बौद्धि बोधी माई के मंदिर के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति गांजे की बड़ी खेप किसी को सौंपने के इरादे से आने वाला है। नतीजतन  पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही उसे धर दबोचा।

विधिवत तलाशी ली गई, तो पुलिस टीम के होश उड़ गए। उसके पास से करीब 15 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता का गांजा बरामद किया गया। कड़ाई से की गई शुरुआती पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह यह खेप किसी अन्य डीलर या खरीदार को सौंपने के उद्देश्य से वहां लेकर आया है।

उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए लखौरा थाना क्षेत्र के खरझखिया स्थित उसके पैतृक घर पर विधिवत छापेमारी की। घर के परिसर की गहन तलाशी के दौरान, मवेशियों के लिए भूसा रखने वाले कमरे) से गांजे के 5 बड़े बंडल बरामद किए गए।

इन बंडलों का वजन करने पर करीब 71 किलोग्राम गांजा और मिला, जिससे कुल बरामदगी 86 किलो तक पहुंच गई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान लखौरा थाना अंतर्गत खरझखिया गांव निवासी देवचन्द्र राय के 40 वर्षीय पुत्र पचू राय के रूप में की गई है।

छापेमारी टीम में जीतना थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार, अपर थाना अध्यक्ष शिवजी पासवान और एसआई सुमित कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page