पराम्बा शक्तिपीठ सेवा ट्रस्ट चंचल बाबा आश्रम में 11 दिवसीय गुरु पूजनोत्सव का शुभारंभ

पराम्बा शक्तिपीठ सेवा ट्रस्ट चंचल बाबा आश्रम में 11 दिवसीय गुरु पूजनोत्सव का शुभारंभ
Facebook WhatsApp

-गुरु पूर्णिमा पर गुरु के आशीर्वाद से शिष्यो को मिलेगा भरपूर आशीर्वादः चंचल बाबा 

मोतिहारी।पराम्बा सेवा शक्ति पीठ ट्रस्ट चंचल बाबा आश्रम में  इस वर्ष  29 जुलाई को होने वाले मुख्य गुरु पूजनोत्सव महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को बिधिवत आरंभ हो गया। 11 दिवसीय पूजनोत्सव का अखंड रामायण नवपराहन यज्ञ का समापन 30 जुलाई को होगा। 

इस अवसर पर कन्या पूजन भी लगातार 9 दिनों तक चलेगा। 26 जुलाई को रामानुग्रह नारायणी महाराज प्रयागराज से पधार रहे हैं। भव्य रुद्राभिषेक भी होगा। 28 जुलाई को महाभंडारा का आयोजन किया गया है।

इसकी जानकारी देते पीठाधीश्वर श्री श्री 108 शक्ति शरण जी महाराज उर्फ चंचल बाबा ने बताया कि इस वर्ष के गुरु पूजनोत्सव में देश-विदेश के काफी शिष्य आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं।

विदेश से आने वालों में अमेरिका, मॉरीशस केन्या के कई शिष्य है,इसके अलावा  यूपी, दिल्ली,हरियाणा,राजस्थान, गुजरात, नोएडा, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, नेपाल, गोरखपुर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बनारस,अयोध्या बृजभूमि, वृंदावन,जयपुर,उदयपुर,चंडीगढ़, गुड़गांव, कोलकाता, पटना, हाजीपुर, सोनपुर, आदि जगहों से काफी शिष्य पधार रहे है।

11 दिवसीय महोत्सव कार्यक्रम के शुभारंभ में उपस्थित शिष्यों को संबोधित करते हुए चंचल बाबा ने कहा कि गुरु पूर्णिमा शिष्यों के लिए अमूल्य धरोहर समान है। इस अवसर पर शिष्यों द्वारा गुरु आशीर्वाद प्राप्त करने से  शिष्य मानसिक शारीरिक एवं हर तरह से समृद्ध होते हैं। कष्टों का निवारण होता है, उनका भविष्य भी संवर जाता है।

उन्होंने कहा कि भक्तों को इस मौके पर प्राप्ति ही प्राप्ति होती है, उनकी निर्धनता,आलस्य, डिप्रेशन और टेंशन सब समाप्त हो जाते हैं। गुरु पूर्णिमा परंपरा में गुरु पूजन से मनुष्य के जीवन में शांति आती है, आपसी सद्भावना बढ़ती है। प्रदेश, राष्ट्र एवं विश्व को शांति भी मिलता है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page