मोतिहारी पुलिस ने अंतरजिला चोर गिरोह का किया खुलासा,नकदी, हथियार और आभूषण बरामद

मोतिहारी पुलिस ने अंतरजिला चोर गिरोह का किया खुलासा,नकदी, हथियार और आभूषण बरामद
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण।जिला पुलिस ने गृहभेदन और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर डीएसपी चंदन कुमार और सदर डीएसपी-2 जितेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम ने इस गिरोह का खुलासा करते हुए 20 से अधिक चोरी कांडों का सफल उद्भेदन किया है,साथ ही इनके पास से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने, नकदी, हथियार और चोरी की वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिलें भी बरामद किया हैं।

मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सरकारी मोबाइल पर चोरी का एक वीडियो प्राप्त हुआ था। जिसके सत्यापन से पता चला कि यह घटना चोरमा और पकड़ीदयाल क्षेत्र में हुई चोरी से जुड़ी है। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और वीडियो फुटेज के आधार पर समस्तीपुर और मोतिहारी में सक्रिय अपराधियों की पहचान की, जिसमें कुख्यात धर्मेंद्र साह समस्तीपुर,शंभू साह समस्तीपुर और पवन कुमार जितना की संलिप्तता सामने आई।

जिसके बाद पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मधुबनीघाट से शंभू साह और धर्मेंद्र साह को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनो ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए चोरी का सामान अपने घर व ससुराल में छिपाए जाने की बात बताई। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर दो देशी कट्टे, कारतूस, नकदी, चोरी के गहने और मोटरसाइकिलें जब्त कीं।
पूछताछ में आरोपी धर्मेंद्र साह ने खुलासा किया कि उनका गिरोह संगठित होकर मोतिहारी, बेतिया, समस्तीपुर सहित कई जिलों में चोरी और गृहभेदन की घटनाओं को अंजाम देता था। गिरफ्तार धर्मेंद्र साह पूर्व में समस्तीपुर से भी जेल जा चुका है। इस मामले में मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज कर अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page