प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने संभाला पदभार, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने संभाला पदभार, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
Facebook WhatsApp

पताही। प्रखंड संसाधन केंद्र, पताही में सोमवार को प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शंकर कुमार ने योगदान दिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

विधायक प्रतिनिधि गुड्डू सिंह एवं उप प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह ने माल्यार्पण कर प्रभारी बीईओ का अभिनंदन किया। वहीं परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर एवं जिला महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भी डायरी व कलम भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शंकर कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने शिक्षकों से अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

साथ ही उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय निर्धारित समय पर खुलें और बंद हों, ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से करुणेश कुमार सिंह, शिलानाथ झा, शशिकांत झा, मो. अशफाक आलम, सचिन कुमार, रविरंजन कुमार, रामएकबाल प्रसाद, अरविंद कुमार, विनोद कुमार सोनू, मो. शौकत अली, कमलेश्वर कुमार सिंह, अभिमन्यु चंद्रवंशी, शैलेश कुमार उर्फ पप्पू सिंह सहित कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page