सोनम वांगचुक के समर्थन में माकपा ने किया केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन
मोतिहारी। शहर के बलुआ चौक पर माकपा एवं सीटू के तत्वाधान मे सोनम वांगचुक के समर्थन में धर्मेन्द्र प्रधान के त्यागपत्र के लिए प्रधान मंत्री एवं धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम का शुरुआत बलुआ पार्क में गोलबंद पार्टी कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारा देते हुए ऑटो पार्क में आये, जहां पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर माकपा नेताओ ने कहा कि आये दिन रोज परीक्षा के पेपर लीक हो रहे है। शिक्षा माफिया को केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्री का संरक्षण प्राप्त है। जिसके विरोध में सोनम वांगचुक बीते कई दिनों से अनशन पर बैठे थे, जिन्हें बिना किसी सूचना के शासक वर्ग के द्वारा उठाना लोकतंत्र पर हमला है।
चेतावनी दिया कि समय रहते इंसाफ नहीं मिला तो प्रतिरोध उग्र होगा। सभा को माकपा जिला मंत्री सत्येन्द्र कुमार मिश्र,शक्ति नाथ तिवारी,आटो चालक संघ के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता, विपिन बिहारी दुबे, हेमराज हाशमी, दीपक शर्मा, सुरेंद्र मिश्र, प्रदीप सहनी, विकास शर्मा, अशोक तिवारी, ध्रुव त्रिवेदी सहित अन्य ने भी संबोधित किया।

