जिले के 71 पंचायतों में लगने वाले सहयोग शिविर की सफलता को लेकर जिलाधिकारी ने निर्देश किया जारी
मोतिहारी। 21जुलाई 2026 को जिला के शेष बचे सभी 23 प्रखंडों के 71 पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा।
आम नागरिकों को उनकी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करने तथा उनके त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए बिहार सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर का आयोजन रोस्टर के अनुसार किया जा रहा है।
जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि उनको जो प्रखंड एवं पंचायत आवंटित किया गया है, वहां सहयोग शिविर को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से आवश्यक समन्वय बनाकर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित कराएं। जबकि प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी से लेकर पंचायत स्तरीय पदाधिकारी तक को सभी जरूरी निर्देश दिए गए हैं
सहयोग शिविर के आयोजन से संबंधित जानकारी टोल फ्री नंबर 1100 के माध्यम से सुबह 8 से शाम 8 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही विभागीय पोर्टल sahyog.bihar.gov.in पर ऑनलाइन परिवाद दर्ज किया जा सकता हैं। परिवाद दर्ज करने की तिथि से 30 दिनों के अंदर इसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।
आदापुर प्रखंड के दुबहां, गम्हरिया कला और लक्ष्मीपुर पोखरिया के लिए उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। वहीं छौडादानो प्रखंड के हीरमनी और पकड़िया के लिए जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है। रामगढ़वा के अहिरौलिया रामगढ़वा और आमोदेई, शिविर का आयोजन किया जाएगा, फलस्वरूप अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। रक्सौल प्रखंड के भेलाही और पुरंदरा,बनकटवा के निमोईया पश्चिमी और निमोईया पूर्वी,चिरैया के मीरपुर, बारा, मधुबनी, रामपुर उत्तरी, दीपहु धरहरवा और माधोपुर,ढाका प्रखंड के बरहरवा एफ एम, करमवा, परारी बरहरवा सिवान, दलपत बिशनपुर और बरहरवा लखनसेन, घोड़ासहन के कदमवा, पुरनहिया और बरवा कला,मधुबन प्रखंड के कोईलहरा और कृष्ण नगरा,पताही के परसौनी कपूर और बोकानेकला, बंजरिया के सेमरा और पचरुखा पश्चिम, कोटवा के जसौली, गोपी छपरा और भोपतपुर दक्षिणी, मोतिहारी प्रखंड के बरदाहां, ढेकहां पश्चिमी और सिरसा माल, सुगौली प्रखंड के फुलवरिया, भटहा और सुगांव दक्षिणी, तुरकौलिया के चरगांहा, माधोपुर मधुमालत, मथुरापुर, चकिया प्रखंड के महुआवा, मथुरापुर और सागर, कल्याणपुर के शीतलपुर, पकड़ी दीक्षित, वृंदावन, बखरी, सिसवा सोब और बरहरवा महानंद, केसरिया के ढेकहां, ताजपुर पटखौलिया और पूर्वी सुंदरपुर, मेहसी के राजेपुर और झीटकहिया, अरेराज प्रखंड के नवादा और पिपरा, हरसिद्धि के मटियरिया,भादा, जागापाकड़, हसुंआहा मानिकपुर और ओलाहा मेहता टोला, पहाड़पुर प के बलुआ, मन कररिया और पश्चिमी सिसवा, संग्रामपुर के मधुबनी पूर्वी और मधुबनी उत्तरी में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने 21 जुलाई को आयोजित होने वाले पंचायत शिविर से पहले उक्त पंचायतों में अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने एवं सभी प्राप्त आवेदनो का निष्पादन निर्धारित समय के अनुसार करने का सख्त निर्देश दिया है।

