पूर्वी चम्पारण साइकलिंग टीम के सभी प्रतिभागियों ने सिवान में आयोजित प्रतियोगिता में परचम लहराया 

पूर्वी चम्पारण साइकलिंग टीम के सभी प्रतिभागियों ने सिवान में आयोजित प्रतियोगिता में परचम लहराया 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में साइकलिंग एसोसिएशन ऑफ सारण द्वारा आयोजित 18 वीं सीनियर ,जूनियर और सब जूनियर रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप के अंतिम दिन पूर्वी चम्पारण के साइकिलिस्टों ने शानदार प्रदर्शन किया। 

कुल 26 अंक प्राप्त कर ओवर ऑल विजेता होने का गौरव प्राप्त किया, जबकि सिवान के साइकिलिस्टों ने 23 अंक प्राप्त कर उप विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। पूर्वी चम्पारण साइकिलिस्ट खिलाड़ी सुप्रिया कुमारी ने 1 गोल्ड मेडल जीती, सृष्टि कुमारी ने 2 मेडल, जिसमें 1 गोल्ड  और 1 सिल्वर मेडल, प्रियांशु कुमारी 1 सिल्वर मेडल , शौर्य कुमार ने 1 सिल्वर  और 1  कांस्य  मेडल जीता। रितिक कुमार  1 गोल्ड  और 1 सिल्वर मेडल जीता।

एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव डॉ. कौशल किशोर सिंह ने बताया कि इसी प्रतियोगिता के आधार पर बेस्ट 24-24 पुरुष एवं महिला साइकिलिस्टों का चयन किया गया है, जो की बिहार ओलंपिक संघ की सितंबर में आयोजित की जाने वाली स्टेट गेम में भाग लेंगे।

इसके अतिरिक्त सभी आयु वर्गों के मेडलिस्ट साइक्लिस्ट,साइकलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा दिसम्बर मे आयोजित कि जाने वाली राष्ट्रीय रोड चैंपियनशिप मे भाग लेंगी।

विजेता खिलाड़ियों को अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू, छपरा के विधायिका छोटी कुमारी एवं छपरा के एडीएम  प्रमोद कुमार पांडेय द्वारा पुरस्कृत किया। इस दो दिवसीय चैंपियनशिप के आयोजक में सारण के जिला पदाधिकारी  वैभव श्रीवास्तव का काफी बहुमूल्य योगदान रहा।  इस अवसर पर एसडीएम सदर  नितेश कुमार, मढ़ौरा एसडीएम निधि राज, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ सारण के संरक्षक डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

पूर्वी चम्पारण जिला ओवरऑल चैंपियन बनने पर संघ के अध्यक्ष ईं.अशोक कुमार, संरक्षक रवि रंजन शर्मा, रत्नेश्वरी शर्मा, मुरारी पांडेय, विनय सिंह पूर्व मुखिया, रविंद्र यादव, डॉ. प्रो. क्रर्मात्मा पांडेय, प्रो. संजीव सिंह, प्रो. पी सिंह, शुभम कुमार जिला सचिव तलवारबाजी संघ, दीपक कश्यप जिला सचिव बॉल बैडमिंटन संघ, सचिन कुमार जिला सचिव वालीबाल संघ, पवन कुमार जिला सचिव बॉक्सिंग संघ, सुधीर सिंह ताइक्वांडो, विनय  सिंह ,रमेश कुमार उर्फ भोला , विनोद जायसवाल ग्रेपलिंग कुश्ती अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, मुन्ना गिरी, नेहा कुमारी सहित अन्यो ने विजेता सभी खिलाड़ियों को बहुत बधाई दी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page