पीएम सूर्य घर योजना एवं ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया को लेकर बैंकर्स एवं बिजली विभाग के साथ समीक्षा 

पीएम सूर्य घर योजना एवं ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया को लेकर बैंकर्स एवं बिजली विभाग के साथ समीक्षा 
Facebook WhatsApp

– सभी बैंकर्स को ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करेंः डीएम 

मोतिहारी। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लंबित ऋण (लोन) आवेदनों की समीक्षा को लेकर उनके कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में विद्युत विभाग के तीनों कार्यपालक अभियंता तथा भारतीय स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत प्राप्त ऋण आवेदनों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान पाया कि  जिलेभर में योजना के तहत लगभग 1,400 ऋण आवेदन लंबित हैं, जिनमें 199 आवेदनों की स्वीकृति शेष है। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि 718 ऋण आवेदन विभिन्न कारणों से अस्वीकृत किए गए हैं। नतीजतन जिलाधिकारी ने संबंधित बैंक प्रतिनिधियों को अस्वीकृति के कारणों का स्पष्ट विवरण उपलब्ध कराने तथा पात्र लाभार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने सभी बैंक प्रतिनिधियों एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक पात्र उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ दिलाने तथा लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page