मगरमच्छ के हमले में किसान की दर्दनाक मौत, इलाके में दहशत

मगरमच्छ के हमले में किसान की दर्दनाक मौत, इलाके में दहशत
Facebook WhatsApp

पश्चिम चंपारण। जिले के बगहा-2 प्रखंड के नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भुलटोला सिरिसिया गांव में रविवार शाम मगरमच्छ के हमले में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।मृतक की पहचान भुलटोला सिरिसिया गांव निवासी 45 वर्षीय केदार बैठा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केदार बैठा खेत में सोहनी (निकौनी) का कार्य समाप्त कर अपने साथियों के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेलहवा-सिरिसिया कच्ची सड़क के समीप स्थित भापसा नाला पार करते समय पानी में छिपे मगरमच्छ ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उन्हें पानी के भीतर खींच ले गया।घटना के समय उनके साथ मौजूद कमल उरांव, नथुनी उरांव तथा अन्य ग्रामीणों ने शोर मचाकर उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया।

लोगों ने मगरमच्छ को भगाने की भी कोशिश की, लेकिन मगरमच्छ ने केदार बैठा को नहीं छोड़ा। देखते ही देखते किसान की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में भय और दहशत का माहौल है।ग्रामीणों ने वन विभाग एवं प्रशासन से मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने तथा क्षेत्र में सुरक्षा के स्थायी इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page