संदिग्ध स्थिति में किशोरी की मौत मामले में एफआईआर दर्ज

संदिग्ध स्थिति में किशोरी की मौत मामले में एफआईआर दर्ज
Facebook WhatsApp

कोटवा। थाना क्षेत्र के कररिया बैरागी टोला गांव में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद साक्ष्य छिपाने को लेकर शव जलाने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। घटना को लेकर स्थानीय चौकीदार रूपलाल राय के बयान पर लड़की के पिता उमा बैठा सहित 6 लोग को नामजद और तीन अज्ञात को आरोपित किया गया है।

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया है कि घटना को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है, जिसके एक आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत ने भेज दिया गया है, अन्य के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है। मामले में बताया गया कि आरोपियों ने लड़की की संदिग्ध मौत के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को आनन -फानन में डुमरा पंचायत के अमवा गांव में ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कारवाई करते हुए मुख्य आरोपी लड़की के पिता को गिरफ्तार कर के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया जाता है कि किशोरी की मौत के बाद शव को डुमरा पंचायत के अमवा वार्ड संख्या-1 स्थित एक स्थान पर ले गए, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

स्थानीय लोगों को घटना पर संदेह होने पर इसकी सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षक को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की जहां मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया था।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page