एसएच 74 से पुछरिया गांव को जोड़ने वाली सड़क में बना ब्रेकर,बनी जानलेवा
संग्रामपुर। एसएच 74 से नयका टोला होते हुए पुछरिया गांव को जोड़ने वाली सड़क में लगभग एक फीट उंचा चार से पांच ब्रेकर जानलेवा बन गया है। ग्रामीण महेश तिवारी, दिनेश तिवारी सहित दर्जनों ने बताया कि उक्त पांचों ब्रेकर इतना खतरनाक है कि जब कोई चार चक्का व बाइक सवार जाता है तो उसके गाड़ी के चेम्बर क्षतिग्रस्त हो जाते है।
अबतक कई राहगीर बाइक से गिरकर जख्मी हो गये है। उक्त ब्रेकर दक्षिणि बरियरिया पंचायत के वार्ड 9 नयका टोला से पुछरिया से आगे बढ़ने पर है ।उक्त पंचायत मुखिया कुमत धनंजय ने बताया कि कई ब्रेकर को तोड़ने के लिए प्रयास किया गया । गण्डक नदी में जब जलस्तर वृद्धि होता है तो इसी सड़क से प्रशासन से लेकर हजारों ग्रामीणों का आना-जाना होता है। ग्रामीणों व मुखिया ने प्रशासन से उक्त ब्रेकर को जल्द से जल्द हटाने की मांग की है।

