ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
कोटवा। थाना क्षेत्र के दीपउ मोड़ के नजदीक एक ट्रक की ठोकर से साइकिल सवार 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके ओर अफरातफरी का माहौल बन गया।
मृतक कोटवा प्रखंड क्षेत्र के गोपी छपरा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 1 निवासी योगेंद्र राम बताया गया है। घटना को लेकर कहा जा रहा है कि योगेंद्र राम साइकिल से जा रहा था, इस बीच एनएच 27 पर दीपउ मोड़ के नजदीक एक ट्रक की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल योगेंद्र राम को सदर अस्पताल पहुंचाया , जहां उसने दम तोड़ दिया। इस बाबत थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया है कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। वही दुर्घटनाग्रस्त ट्रक जप्त कर ली गई है।

