चोरी की दो बाइक बरामद,एक गिरफ्तार
बनकटवा। जितना थाना पुलिस ने रविवार को गुप्त सुचना के आधार पर जोलगांवा गांव से चोरी की दो मोटरसाइकल बरामद की है।
बरामद सुपर स्प्लेंडर और टीवीएस अपाची बाइक के साथ एक आरोपी को दबोचा गया है। वहीं दूसरा आरोपी अंधेरा का लाभ उठाकर भागने मे सफल रहा। पकड़े गए आरोपी क़ी पहचान जितना थाना क्षेत्र के जोलगावा गांव निवासी जयनाथ राय के रूप मे किया गया है। पूछताछ में फरार आरोपी प्रमोद राय चोरी क़ी मोटरसाइकल को नेपाल में बेंचने का काम करता हैं।जानकारी जितना थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने दी है।

