विधायक ने किया नवनिर्मित आदर्श विद्यालय का उद्घाटन

विधायक ने किया नवनिर्मित आदर्श विद्यालय का उद्घाटन
Facebook WhatsApp

 बनकटवा। प्रखंड के बनकटवा गांव में एक नवनिर्मित आदर्श विद्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नरकटिया  विधायक विशाल कुमार साह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विधिवत फीता काटकर नवनिर्मित विद्यालय भवन का उद्घाटन किया और इसे क्षेत्र के बच्चों को समर्पित किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भारी उत्साह देखा गया और स्थानीय लोगों ने सरकार के इस कदम की सराहना की। समारोह में उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए  विधायक ने शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही किसी भी क्षेत्र के सर्वांगीण और सम्पूर्ण विकास की असली धुरी होती है। उन्होंने उम्मीद जताया कि यह मॉडल स्कूल ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की छुपी  प्रतिभा को बाहर लाने में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने समाज के सभी वर्गों से बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने और इस बेहतरीन बुनियादी शिक्षा का लाभ उठाने की अपील की। समारोह में प्रशासनिक, शैक्षणिक और राजनीतिक जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम में प्रभारी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी बीईओ निवेदिता कुमारी, एचएम कॉम डीडीओ जय नाथ सिंह, प्रभारी प्रधानाध्यापक रमेश गुप्ता, रोशन कुमार परशुराम प्रसाद, लिपिक आनंद कुमार, जेडीयू प्रखण्ड सह बीस सूत्री अध्यक्ष उमाकांत प्रसाद, जिला पार्षद लाल बाबू प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया शंकर प्रसाद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष शंभू चौधरी, सरपंच राजकुमार बैठा सहित दर्जनों शिक्षाविद् उपस्थित थे। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page