बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026′ की शुरुआत, 2100 में पटना भ्रमण कर सकेंगे पर्यटक

बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026′ की शुरुआत, 2100 में पटना भ्रमण कर सकेंगे पर्यटक
Facebook WhatsApp

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026′ की शुरुआत शनिवार काे की। इस योजना के तहत लोग अब हेलीकॉप्टर से पटना और बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों का हवाई सफर कर सकेंगे,जाे 1200 फीट की ऊंचाई पर हाेगी।हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवाकी शुरूआत के बाद पहली उड़ान दोपहर 3:40 बजेशुरू हुई। मुख्यमंत्री ने खुद पर्यटकों को टिकट सौंपे और हेलीकॉप्टर के पायलट को बैज पहनाकर रवाना किया,जिसमें छह यात्रियों ने हवाई सफर का लुत्फ उठाया। इसके साथ ही पहले दिन आये 20 पर्यटकाें काे मुख्यमंत्री ने टिकट दिया,जाे जॉय राइड का हिस्सा बने। अब तक करीब 80 लोगों ने एयर राइड के लिए बुकिंग कराई है।

मुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी ने कहा इस योजना का मकसद बिहार में धार्मिक और विरासत पर्यटन को बढ़ावा देना है। इससे देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी। इस पहल से राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर जैसे पर्यटन स्थलों पर रोजगार बढ़ेगा. साथ ही बिहार को हेली टूरिज्म और एयर टूरिज्म के नए केंद्र के रूप में पहचान मिलेगी।

पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा 2100 रुपए में बिहार दर्शन है। 4 हजार में राजगीर दर्शन कराएंगे। फिलहाल यह सेवा हर वीकेंड उपलब्ध रहेगी। राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए हेलीकॉप्टर राइड की अब तक कोई बुकिंग नहीं हुई है।आज जाॅय राइड का आनंद उठाने वाली रिंकी सिंह ने कहा कि यह सरकार की अच्छी पहल है। आने वाले समय में बिहार में इसका सकारात्मक असर दिखेगा। इस सुविधा से लाेगाें का समय बचेगा और पर्यटन काे भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे सरकार काे लाभ हाेगा। बाहर से आने वाले पर्यटक भी इसका आनंद ले पायेंगे।

पटना जॉय राइड के लिए प्रति व्यक्ति 2100 रुपये किराया तय किया गया है। यह यात्रा करीब 10 मिनट की होगी। इस दौरान पर्यटक करीब 1200 फीट की ऊंचाई से शहर का खूबसूरत नजारा देख सकेंगे। हवाई सफर के दौरान गंगा नदी, जेपी गंगा पथ, तख्त श्री हरिमंदिर साहिब और पटना के कई प्रमुख स्थान ऊपर से दिखाई देंगे।

पर्यटन विभाग के अनुसार, हर 30 मिनट के अंतराल पर हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा। एक दिन में चार जॉय राइड संचालित की जाएंगी। फिलहाल यह सुविधा हर शनिवार और रविवार को उपलब्ध रहेगी। इस योजना के तहत पटना से तीन बड़े पर्यटन स्थलों को भी जोड़ा गया है। पर्यटक राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर भी जा सकेंगे। इन स्थानों के लिए हेलीकॉप्टर और छोटे विमान की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।पटना से बाहर भी जा सकेंगे पर्यटक,ये हाेगा किरायापटना जॉय राइड- 2100 रुपये प्रति व्यक्ति

राजगीर- 4000 रुपये प्रति व्यक्ति

वाल्मीकिनगर- 5000 रुपये प्रति व्यक्ति (एक तरफ)

कैमूर (मां मुंडेश्वरी)- 6000 रुपये प्रति व्यक्ति

हेली टूरिज्म सेवा फिलहाल सिर्फ शनिवार और रविवार को उपलब्ध रहेगी। पटना-वाल्मीकिनगर के लिए हर दिन दो उड़ानें होंगी।

पटना-राजगीर के लिए सुबह हेलीकॉप्टर सेवा चलेगी। पटना-कैमूर के लिए भी निर्धारित समय पर उड़ान उपलब्ध रहेगी।

हर फेरी में सीमित सीटें रहेंगी. इसलिए पहले से बुकिंग कराना जरूरी होगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page