डीएम-एसपी ने बलुआ गुआवारी में लालबकेया दायां भाग तटबंध का निरीक्षण किया

डीएम-एसपी ने बलुआ गुआवारी में लालबकेया दायां भाग तटबंध का निरीक्षण किया
Facebook WhatsApp

 -तटबंधों का लगातार पेट्रोलिंग एवं सुरक्षात्मक सामग्री का भंडारण का निर्देश 

मोतिहारी। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक  स्वर्ण प्रभात ने शनिवार को ढाका प्रखंड के बलुआ गुआवारी में लालबकेया दायां भाग तटबंध का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जल निस्सरण प्रमंडल मोतिहारी के कार्यपालक अभियंता ई. इफ्तेखार इमाम के द्वारा बाढ़ प्रबंधन के लिए की गई तैयारियों की जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि स्थानीय बालू, बालू भरा हुआ बोरे का भंडारण तथा तटबंध श्रमिकों एवं अभियंताओं द्वारा प्रतिदिन गस्ती की जा रही है। बावजूद इसके जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि स्थिति को देखते हुए दिन रात गस्ती बढ़ाया जाए।

कार्यपालक अभियंता ने बताया गया कि यह तटबंध भारत- नेपाल सीमा से पताही प्रखंड के खोड़ी पाकड़ ग्राम तक लगभग 20 किलोमीटर में अवस्थित है। इसके सभी स्थल पूर्णतः सुरक्षित हैं। संभावित बाढ़ के विरुद्ध सभी तरह के सुरक्षात्मक प्रबंध कर लिए गए हैं।

अधिक बाढ़ की स्थिति में हर प्रकार से तैयारी एवं बाढ सुरक्षा सामग्रियों का भंडारण कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने समुचित मात्रा में बाढ़ सुरक्षा सामग्री का भंडारण रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता राज कृष्ण झा, अनुमंडल पदाधिकारी सिकरहना, अंचल अधिकारी, बाढ़ प्रमंडल के अभियंता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी सिकरहना के साथ चिरैया प्रखंड में बूढ़ी गंडक नदी के किनारे कटाव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता को हर हाल में बचाव के सभी कार्य/प्रबंध करने का निर्देश दिया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page