सोनम वांगचुक की हालत स्थिर, पत्नी ने इलाज को लेकर डॉक्टरों के सामने रखी शर्त

सोनम वांगचुक की हालत स्थिर, पत्नी ने इलाज को लेकर डॉक्टरों के सामने रखी शर्त
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती जलवायु कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद् सोनम वांगचुक की हालत फिलहाल स्थिर है। अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

वहीं, इस बीच उनकी पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने अस्पताल प्रशासन से मांग की है कि परिवार की सहमति और पिछले 20 दिनों से उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे डॉक्टरों की अनुमति के बिना सोनम वांगचुक को मुंह से या नस (आइवी) के जरिये कोई दवा, तरल पदार्थ या अन्य सामग्री न दी जाए।

अस्पताल के अनुसार, लंबे समय से उपवास और शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) के कारण सोनम वांगचुक काफी कमजोर हो गए हैं। हालांकि, उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन उनके शरीर के जरूरी मानकों को सामान्य करने के लिए लगातार चिकित्सकीय निगरानी और उपचार की आवश्यकता है।शनिवार सुबह करीब 6:40 बजे दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल लेकर पहुंची। इसके बाद उन्हें सुबह 7:40 बजे आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल के लिए अस्पताल में औपचारिक रूप से भर्ती किया गया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह पर वांगचुक को अस्पताल लाया गया। पिछले कई दिनों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति लगातार बिगड़ रही थी।चिकित्सकों ने लंबे उपवास और डिहाइड्रेशन के कारण स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ने और शरीर के महत्वपूर्ण अंग प्रभावित होने की आशंका जताई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page