भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, अंचलाधिकारी शीघ्र करें कारवाईः जिलाधिकारी

भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, अंचलाधिकारी शीघ्र करें कारवाईः जिलाधिकारी
Facebook WhatsApp

-राजस्व की बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के बाद अधिकारियों को सख्त निर्देश 

मोतिहारी। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने  अभियान बसेरा अंतर्गत भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध कराने के कार्य को प्राथमिकता देने का निर्देश सभी अंचल अधिकारियों दिया गया। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

अपर समाहर्ता के द्वारा बताया गया कि 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के दिन अभियान बसेरा अंतर्गत चिन्हित भूमिहीन को भूमि उपलब्ध कराना है। फलस्वरूप जिलाधिकारी ने सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता को निर्देश दिया  कि यह उनकी जवाबदेही है। डीसीएलआर अंचल के कार्यों की नियमित समीक्षा एवं अंचलों का भ्रमण करें। राजस्व महाभियान की समीक्षा में पाया कि आवेदनों के निष्पादन के मामले में चिरैया, घोड़ासहन,मोतिहारी  हरसिद्धि और ढाका की स्थिति अपेक्षाकृत अच्छी नहीं है। नतीजतन अंचल अधिकारी को  विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी आवेदन राजस्व महाअभियान के अंतर्गत प्राप्त हैं,इसका निष्पादन एक सप्ताह के अंदर  सुनिश्चित करें। म्यूटेशन के मामलों को अधिक लंबित रखने पर कार्रवाई का निर्देश देते हुए कहा गया कि म्यूटेशन के जो मामले प्राप्त हैं उसमें रिजेक्शन का स्पष्ट कारण देना होगा।जानबूझकर आवेदक को ह्रास करने के लिए रिवर्ट किया जाएगा तो उसका कागज निकलवाएंगे और गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई के लिए विभाग को लिखेंगे। खासकर अंचल अधिकारी को कहा कि वे कार्यालय में आने वाले सभी लोगों से अच्छा व्यवहार रखें। उनका आवेदन प्राप्त करें और उसकी गुणवत्ता पूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।

अनुमंडल पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ता को अंचल के कार्यों को नियमित रूप से देखकर उसकी समीक्षा करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को कहा कि अपने अंचल अंतर्गत तटबंध का निरीक्षण नियमित रूप से करें।  संबंधित अभियंताओं का मोबाइल नंबर रखें एवं कहीं कोई समस्या हो तो तुरंत अनुमंडल पदाधिकारी को सूचित करें। बाढ़ प्रभावित अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरी संख्या में लाइफ जैकेट जिला आपदा शाखा के गोदाम से प्राप्त कर ले। संचालित नाव में नाव की क्षमता से अधिक सवारी नहीं हो, इसे सुनिश्चित कराएं। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

श्रावणी मेला को लेकर  जिलाधिकारी को सभी कांवरिया पथ को  ठीक करा देने का निर्देश दिया। वहीं डाक बम के पहचान के लिए अलग से व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। नगर निकायों में विकासात्मक कार्यों के लिए जमीन की उपलब्धता को लेकर विमर्श किया गया और संबंधित अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया कि इसमें कार्यपालक पदाधिकारी को सहयोग प्रदान करें। वहीं रक्सौल एयरपोर्ट से संबंधित रैयतों का भुगतान तेजी से करने का निर्देश दिया।

खासकर अरेराज,पहाड़पुर, हरसिद्धि, संग्रामपुर और केसरिया के अंचल अधिकारियों को 15 दिन के अंदर रैयतों का भुगतान करने का निर्देश दिया।  जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने राशन वितरण का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।  माह जुलाई के लिए 98 प्रतिशत खाद्यान्न का उठाव  जबकि इसमें 64  प्रतिशत वितरण की जानकारी दी।

 जिला को कुल 11197 नए राशन कार्ड जारी करने का निर्देश मुख्यालय से प्राप्त है। जिलाधिकारी ने केवाईसी, आधार सिडिंग,परख ऐप के माध्यम से निरीक्षण का निर्देश दिया। गया।  बैठक में अपर समाहर्ता  मुकेश कुमार सिन्हा,सहायक समाहर्ता  राजकृष्ण झा,जिला के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर सभी अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page