सीतामढ़ी में रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुए बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार

सीतामढ़ी में रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुए बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार
Facebook WhatsApp

सीतामढी।निगरानी विभाग की टीम ने बाजपट्टी अंचल के अंचलाधिकारी प्रभात कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार अपराह्न निगरानी विभाग की टीम ने पूर्व नियोजित कार्रवाई के तहत बाजपट्टी अंचल कार्यालय पहुंचकर सीओ प्रभात कुमार को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें अपने साथ लेकर पूछताछ कर रही है। कार्रवाई के दौरान कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन रहा और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि रिश्वत किस कार्य के एवज में ली जा रही थी और कितनी राशि बरामद हुई है। लेकिन यह स्पष्ट है,कि पूरी कार्रवाई पूर्व में मिली शिकायत के आधार पर की गई है,जिसका खुलासा निगरानी विभाग के अधिकारिक बयान के बाद ही हो पायेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page