11 सूत्री मांगों को लेकर माकपा का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन

11 सूत्री मांगों को लेकर माकपा का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन
Facebook WhatsApp

-बेदखल गरीबों के पुनर्वास, सिंचाई, सड़क और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सौंपा ज्ञापन

सुगौली।  भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की अंचल कमेटी के सचिव धनंजय पुरी एवं थाना किसान काउंसिल के सचिव राकेश झा के नेतृत्व में किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों ने 11 सूत्री मांगों के समर्थन में शनिवार को  प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए बीते दिनों छपरा बहास,भटहां पजिआरवां में अतिक्रमण में हटाने से बेदखल गरीबों के पुनर्वास, किसानों को यूरिया उपलब्ध कराने,बाढ़ सुरक्षा, सड़क,नाला,आवास,पेंशन, नल-जल योजना और विभिन्न सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार की जांच सहित कई मांगें रखीं।

पार्टी वरीय अधिकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा। अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं सतेन्द्र मिश्रा जिला मंत्री माकपा ने कहा कि हमारी 11 सूत्री मांगें सीधे गरीबों, किसानों और मजदूरों से जुड़ी हैं। प्रशासन जल्द कार्रवाई करे,अन्यथा पूरे जिले में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। धनंजय पुरी,लोकल कमेटी सचिव एवं जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय किसान सभा ने कहा कि बेदखल परिवारों का पुनर्वास, किसानों को खाद,बाढ़ सुरक्षा और भूमिहीनों को आवासीय जमीन देना सरकार की जिम्मेदारी है। इन मुद्दों पर तत्काल पहल होनी चाहिए।

राकेश झा, थाना किसान काउंसिल सचिव ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला एमबीबीएस चिकित्सक की अभिलंब व्यवस्था हो। इसको लेकर प्रखंड स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष को भी अवगत करायें है। वही महिला चिकित्सक फिजिशियन और सर्जन के पदस्थापना किया जाए। ताकि प्रखंड के सोलह पंचायत और नगर के बीस वार्ड के लाखों लोगों का प्राथमिक उपचार सुचारु रूप से हो  सकें। वहीं दाखिल-खारिज,परिमार्जन, मनरेगा और आवास योजनाओं में भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

मौके पर पूर्व मुखिया एजाजूल हक,वरीय साथी मैनेजर चौधरी,शीव मंगल साह,शंभू यादव,शंभू कुशवाहा सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page