बीकानेर: ट्रक-कार की टक्कर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, एक बच्ची गंभीर रूप से घायल

बीकानेर: ट्रक-कार की टक्कर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, एक बच्ची गंभीर रूप से घायल
Facebook WhatsApp

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले के डूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीजरल होटल के पास ट्रक और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर में हरियाणा के एक ही परिवार के छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दो वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है।पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना करीब दोपहर डेढ़ बजे हुई, जिसमें हरियाणा नंबर की कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर परखच्चे उड़ गई। कार में कुल सात लोग सवार थे, जो बीकानेर के मुकाम स्थित बिश्नोई समाज के गुरु जम्भेश्वर के समाधि स्थल के दर्शन कर लौट रहे थे।

सीओ निकेत पारीक ने बताया कि मृतकों में हरियाणा के फतेहाबाद जिले के मताना गांव निवासी रिटायर्ड सीनियर अकाउंटेंट ओमप्रकाश विश्नोई, उनकी पत्नी 45 वर्षीय सोरमा देवी, बेटी प्रमीला, 11 वर्षीय रोनित (पुत्र सुरेंद्र), 10 वर्षीय यशवी (पुत्री अमित) और 6 वर्षीय खुशी (पुत्री संदीप सुथार बिश्नोई) शामिल हैं। सभी की मौके पर ही मौत हो गई।इस हादसे में दो वर्षीय तनवी (पुत्री संदीप) गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे पहले श्रीडूंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। सभी शवों को श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी में रखा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page