भूटान में ग्लेशियर झील फटने से असम के धुबड़ी एवं पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों में बाढ़ का अलर्ट

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से असम के धुबड़ी एवं पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों में बाढ़ का अलर्ट
Facebook WhatsApp

गुवाहाटी। भूटान में हिमनद झील के अचानक फटने से भारी मात्रा में पानी के तेज बहाव की सूचना के बाद असम में संकाेश नदी के किनारे बसे इलाकाें में बाढ़ आने की आशंका काे देखते हुए सतर्कता संदेश जारी किया गया है।असम के श्रीरामपुर, काेकराझार, धुबरी एवं चिरांग जिलाें में नदी किनारे के इलाकों में अचानक बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरती जा रही है।

जानकारी के अनुसार, भूटान के गासा जिले में स्थित शिंताफू झील में गुरुवार शाम यह घटना हुई। हिमनद के अचानक फटने से झील से बड़ी मात्रा में पानी निकलने के कारण निचले इलाकों खासकर संकोश नदी के किनारे बसे क्षेत्रों में अचानक बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।

नदी किनारे रहने वाले लोगों को सावधान रहने और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।प्रशासन नदी के जलस्तर और पानी के बहाव पर लगातार नजर रख रहा है। हालांकि, निचले इलाकों में इस घटना के वास्तविक प्रभाव का आकलन अभी नहीं हो पाया है।

उधर, भूटान में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page