साइबर ठगी के मामले में रक्सौल से दो गिरफ्तार 

साइबर ठगी के मामले में रक्सौल से दो गिरफ्तार 
Facebook WhatsApp

-पटना आर्थिक अपराध इकाई की इनपुट पर साइबर पुलिस की कारवाई

मोतिहारी। साइबर ठगी के जरिए बैंक खाते में पैसा मंगाने के मामले में रक्सौल से दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है। बताया गया है कि आर्थिक अपराध इकाई पटना के द्वारा यह बताया गया था कि म्यूल बैंक खाता के जरिए बिहार सहित दूसरे प्रदेशों से लोगों का साइबर ठगी का पैसा मंगाकर , उसे कैश कर लिया जाता है। मामले में साइबर थाना की पुलिस टीम ने कारवाई करते हुए भारत नेपाल के बार्डर रक्सौल से दो लोगों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार साइबर फ्राऊड में राहुल कुमार रक्सौल वार्ड न0 13 और  रत्नपुर हरदिया रक्सौल शामिल है। जिनके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक इनलोगों के विरुद्ध कई प्रदेशों से शिकायत मिली थी कि इनके म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए राशि का ट्रांजक्शन कर उसे कैश कर लिया जाता है।

पुलिस ने उक्त दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ करते हुए उनके काॅल डिटेल्स को खंगाल रही है , जिससे कि इस सिंडिकेट में शामिल कुछ अन्य सदस्यों की जानकारी मिलेगी। पुलिस टीम में साइबर थाने के अपर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा, मुमताज आलम,  इंस्पेक्टर मनीष कुमार, एसआई प्रत्यूष कुमार विक्की,  खुशबू कुमारी आदि शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page