आपरेशन मुस्कान का तीन साल पूरा,1965 फोन किया गया बरामद
मोतिहारी। आपरेशन मुस्कान के तहत शुक्रवार को जिले के 108 लोगो को उनका खोया या चोरी हुआ मोबाइल फोन खोज कर उन्हें सौंप दिया गया है। बताते है कि तीन वर्ष पहले 12 जून को ‘ ऑपरेशन मुस्कान ‘ की शुरुआत हुई थी जिसका यह 20 वां चरण था।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि आज तक कुल 1965 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपा गया है। बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल कीमत 3 . 85 करोड़ बताया गया है। ऐसे में पुलिस की यह योजना जिले ने काफी सराहा जा रहा है। बकौल एसपी स्वर्ण प्रभात कुल 3.85 करोड़ रुपये कीमत के 1965 मोबाइल अब तक लौटाए गए है।

